छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय समाचारविशेष समाचार

टीएस सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब केवल स्वास्थ्य विभाग संभालेंगे.

टीएस सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब केवल स्वास्थ्य विभाग संभालेंगे

 

 

रायपुर; एक बड़ी खबर आ रही है… पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग छोड़ दिया है। हालांकि, इसे मंत्री पद से इस्तीफा नहीं कहा जाएगा। क्योंकि, शपथ मंत्री पद का लिया जाता है और विभाग मुख्यमंत्री बांटते हैं।

पता चला है, पंचायत विभाग में दखलंअदाजी से वे दुखी थे। आज मनरेगा के संविदा में पोस्टेड 21 एपीओ को सरकार ने बहाल कर दिया। जबकि, हड़ताल के समय पंचायत विभाग ने 21 एपीओ को बर्खास्त कर दिया था। तब भी पंचायत मंत्री सिंहदेव की बजाए आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मनरेगा कर्मियों से बात कर हड़ताल समाप्त कराया था। और आज बर्खास्त 21 एपीओ को बहाल कर दिया गया। इससे चर्चा है, सिंहदेव नाराज हुए कि उनसे बगैर पूछे एपीओ को बहाल कर दिया गया। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है कि उन्होंने पंचायत विभाग क्यों छोड़ा है। उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन, बात नहीं हो पाई।