Uncategorized

महिला संसद सदस्यों के साथ हुए अभद्रता पूर्वक व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कल करेगी भाजपा पार्टी का पुतला दहन

कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 17 अगस्त 2021-  केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सहयोग से संसद भवन के भीतर राज्यसभा में दो महिला संसद सदस्यों के साथ हुए अभद्रता पूर्वक व्यवहार को लेकर दिनांक 18.08.2021 दिन बुधवार को संध्या 05ः00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा एवं जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, एनएसयूआई, इंटक एवं समस्त कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने अपील की है।