देवदास बंजारे स्मृति पंथीनृत्य पुरस्कार: पंथीनृत्य के संरक्षण-संवर्धन के लिए उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा 50 हजार रूपए का पुरस्कार
कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 19 सितंबर 2021- छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण लोक शैली पंथी नृत्य के संरक्षण और उसे बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा ऐसे व्यक्ति या संस्था को 50 हजार रूपए का राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य के प्रसिद्ध लोक कलाकार पंथी नृतक स्व. श्री देवदास बंजारे की स्मृति में स्थापित इस सम्मान के लिए संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय द्वारा प्रविष्टियां एवं अनुशंसाएं 11 अक्टूबर 2021 तक ली जाएंगी। प्रविष्टियां विभाग के ई-मेल आईडी rajyaalankaranculture@gmail.