social work

खाकी के रंग स्कूल के संग: स्याहीमुड़ी हाईस्कूल में छात्रों को दी गई कानून की जानकारी

संतोष दीवान- 8319498938

कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 19 फरवरी 2022- खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पुलिस की टीम दर्री क्षेत्र के स्याहीमुड़ी स्थित हाईस्कूल पहुंची। जहां छात्रों को सामान्य कानून की जानकारी मेंं यातायात के नियम, सायबर ठगी, सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्कता, बाल विवाह, गुड टच-बेड टच, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट समेत बालिकाओं को संकटकालीन परिस्थितियों में बदमाशों से बचने के लिए आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए। कार्यक्रम में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक गायत्री शर्मा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, महिला आरक्षक रेहाना फातिमा, आरक्षक राकेश जांगड़े समेत अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल के स्टाफ उपस्थित थे।