छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक संघ कोरबा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, गीतेश सिंह बनाये गए अध्यक्ष
कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 28 अगस्त 2021- छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ कोरबा की बैठक घंटा घर स्थित शिक्षक सदन मे रखी गई। जहां छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक संघ कोरबा इकाई के विभिन्न पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
बैठक की अध्यक्षता सुरेश कुमार द्विवेदी अध्यक्ष तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय मोडक प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ, विशिष्ट अतिथि अनिल दुबे उपाध्यक्ष, संदीप सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष, संदीप कुमार संभागाध्यक्ष, सरगुजा प्रमोद साहु संभागाध्यक्ष बिलासपुर, हीरालाल सिन्हा, छौरा यादव अध्यक्ष छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ रायगढ की उपस्थिति मे कोरबा कार्यकारिणी अध्यक्ष गीतेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सचिव विजय जगत ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश कुमार राठौर ने किया। कार्यक्रम मे जिले के छात्रावास अधीक्षक की उपस्थिति रही कार्यक्रम को सफल बनाने मे अमीत धीरज रितेश मेहरा राजेश मार्बल अश्वनि कश्यप का विशेष योगदान रहा।