कोरबा न्यूज़

वरिष्ठ कांग्रेसियों ने नव नियुक्त सीएसपी का किया स्वागत

कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 01 सितंबर 2021- कोरबा जिला कांग्रेस कमिटी एवं दर्री कांग्रेस कमिटी ने नव नियुक्त सी एस पी सुश्री लितेश सिंह का दर्री स्थित उनके ऑफिस मे जाकर के मुलाक़ात किया एवं गुलदस्ता दे कर के उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा की दर्री नगर आप का हार्दिक अभिनन्दन करता है और हम सभी नगर वासी आशा करते है कि आप अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।इस्माइल कुरैशी (महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा) जी ने कहा कि आप से हम सभी नगर वासी आशा करते है कि आप कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे और हमारी दर्री क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेंगी। इस मौके पर सी एस पी सुश्री लितेश सिंह मैम ने कहा कि मै उम्मीद करती हूँ कि नगर की कानून व्यवस्था को बनाये रखने मे आप सभी प्रशासन का सहयोग करेंगे।

स्वागत समारोह मे मुख्य रूप से सर्वजीत सिंह पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पौड़ी ब्लॉक जिला कोरबा,डॉ. डी. आर. नेताम सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, डॉ एल पी साहू सचिव जिला कांग्रेस कमिटी, वीर साय धनवार पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 43, अरुण वर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 43, रोपा तिर्की पार्षद एवं एम आई सी सदस्य वार्ड क्रमांक 49, आशीष अग्रवाल एल्डर मैन न. पा. नि. कोरबा, सुनीता केशरवानी महिला कांग्रेस कमिटी जिला सचिव, कुंती गोफ महिला जिला कांग्रेस कमिटी कोषाध्यक्ष, संतोषी साहू सदस्य महिला ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, गीता गुप्ता सदस्य महिला ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, सविता पाठक कोषा अध्यक्ष, चमेली सिंह सदस्य महिला ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, सुमिता खैरवार सदस्य महिला ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, सरोजनी सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, पूनम नेताम उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, स कीना बेगम सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, तीजन गबेल सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, सरस्वती कँवर अध्यक्ष सदस्य महिला ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री, सिमरन गारडिया महासचिव यूवा कांग्रेस, संतोषी चौहान सदस्य सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमिटी दर्री,मोहम्मद इमरान अली,अभितोष कुमार सदस्य, संजना साहू अध्यक्ष, पुष्पा चंद्रा उपाध्यक्ष, उगेश्वरी मांझी ब्लॉक अध्यक्ष, रेखा साहू, पिंकी चौहान कोषाध्यक्ष, अमन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतिका साइटोंडे सचिव एवं अन्य वरिष्ठ कोंग्रेस उपस्थित थे।