आज़ादी का अमृत महोत्सव: रासेयो ने फिट इंडिया रैली 2.0 का किया आयोजन
कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 21 सितंबर 2021-शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैतमा, जिला कोरबा छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना,छेत्रीय निर्देश भोपाल, अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर समन्वयक मनोज सिन्हा जिला संगठन वाय के तिवारी नेहरू युवा केन्द्र संगठन कोरबा जिला समन्वयक सुभजित डे के निर्देश पर फिट इंडिया रैली 2.0 का आयोजन किया गया। रैली को रासेयो संरक्षक प्राचार्य एच आर निराला ने हरी झंडी दिखाकर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैतमा परिसर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।एन एस एस क्लेप बजाकर, जय हिंद नारा लगाया गया।
कार्यक्रम के मार्गदर्शन में अधिकारी वीरेन्द्र कुमार बंजारे एवं रामवतार बरेठ राष्ट्रीय स्वयं सेवक करतला के निर्देश पर ग्राम पंचायत चैतमा से रासेयो गोदग्राम ग्राम पंचायत गोपालपुर तक रैली निकाली गई। पी टी आई शिक्षक नबीउल्ला सिद्दिकी स्वयं सेवक का उत्साहवर्धन किया। ग्राम पंचायत गोपालपुर जयंती रविन्द्र तंवर की उपस्थिति में आजादी की अमृत महोत्सव में राष्ट्रगान गीत गूंज उठा। आज के कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक स्वयं सेवकों ने स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम में उत्साह के साथ स्वयं सेवकों ने रैली में भाग लिया।