पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कोरबा से लौटते ही नगर निगम ने उतार दिया स्वागत में लगे बैनर पोस्टर, तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- बद्री अग्रवाल
कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 10 दिसंबर 2021- बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एकदिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुँचे थे, उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने शहर में फ्लेक्स होर्डिंग्स लगाया था। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री के वापस रायपुर जाते ही निगम प्रशासन द्वारा सभी फ्लेक्स को उतार दिया गया इस बात से नाराज़ युवा नेता भाजपा कोसाबाड़ी मंडल कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा नमो के जिलाध्यक्ष बद्री अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की तानाशाही लगातार बढ़ रही है, नगर निगम कोरबा भ्रस्टाचार एवं तानशाही का गढ़ बन चुका है, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के स्वागत के लिए लगाए गए फ्लेक्स को गुरुवार के दिन नगर निगम द्वारा उतार दिया गया, लेकिन शहर में लगे कांग्रेसियो के फ्लेक्स आज भी लगे हुए है, कोरबा नगर निगम होर्डिंग्स फ्री जोन है उसके बाद भी लगातार निगम व प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के फ्लेक्स को उतारा जा रहा है जो कतई उचित नही है, निगम का ये भेद – भाव पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर पोस्टर उतारना ही था तो शहर में लगे सभी फ्लेक्स उतारना चाहिए किंतु महीनों से लगे कांग्रेस के पोस्टर को ना हटाकर सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए फ्लेक्स को उतारना निगम के अधिकारियों की दोहरी मानसकिता को दर्शाता है, अगर नगर निगम द्वारा ऐसा ही किया जाएगा तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन कर निगम का घेराव किया जाएगा।