गुमशुदा: भाई की तलाश में भटकती बहन ने क्या कहा, देखिए वीडियो
संतोष दीवान- 8319498938
कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 31 जनवरी 2021-मामला दर्री थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर बस्ती का है जहाँ निवासरत एक बहन का भाई कई दिनों से लापता है। गुमशुदा भाई की तलाश में भटकती बहन ने कहा मेरे भाई को ढूंढ कर ला दीजिये 5 हज़ार रुपये इनाम के तौर पर दूंगी।
गुमशुदा व्यक्ति की बहन सरवन साहनी ने बताया कि उसका भाई दुर्गेश साहनी 26 जनवरी 2022 दिन बुधवार को घर से ड्यूटी जाने के नाम पर निकला जिसके बाद वापस घर नही पहुँचा। आपको बता दें कुछ लोगों ने दुर्गेश को रजगामार क्षेत्र में देखा जिसका वीडियो बनाकर मोबाईल नम्बर में भेजा वीडियो भेजने वाले व्यक्ति से संपर्क किया गया तो कुछ पता नही चल सका। वीडियो देखने पर दुर्गेश की मानशिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं होती।
बहरहाल दुर्गेश की बहन ने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्री थाने में दर्ज करा दी है। वहीं दर्री पुलिस परिजनों के बताए अनुसार मोबाइल टावर लोकेशन की पतासाजी में जुटी हुई है।भाई को ढूंढने के लिए बहन ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमे उसके भाई का पता बताने वाले को 5,000 रुपए नकद इनाम स्वरूप देने की घोषणा की है।