high paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़

चलती ट्रेन में गैंगरेप:लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से हुई ज्यादती, 4 आरोपी गिरफ्तार; यात्रियों से लूटपाट भी की थी

महाराष्ट्र में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार को चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं चार आरोपियों की तलाश जारी है। महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी।

मुंबई GRP कमिश्नर कैसर खालिद के ने बताया कि इगतपुरी से पुष्पक एक्सप्रेस में 8 बदमाश सवार हुए थे, उन्होंने चलती ट्रेन में पहले लूटपाट की और फिर एक महिला से दुष्कर्म किया। ये घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। यात्रियों ने रात 8 बजे कॉल करके वारदात की जानकारी दी और मदद मांगी। पुलिस ने टीम रवाना कर औरंगाबाद के इगतपुरी, कसारा रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशों को दबोच लिया।

इस मामले में कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी औरंगाबाद रेलवे डिस्ट्रिक्ट में पड़ने वाले इगतपुरी से स्लीपर बोगी के कोच नंबर डी-2 में सवार हुए थे। उन्होंने इगतपुरी से कल्याण के बीच वारदात की थी।

15 से 20 यात्रियों से लूटपाट भी की

आरोपियों ने 15 से 20 यात्रियों से लूटपाट भी की है। उन्होंने यात्रियों से नगदी, मोबाइल और कीमती सामान छीन लिए। रेलवे पुलिस ने इस मामले में IPC और भारतीय रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित यात्रियों ने 96,390 रुपए के लूटपाट की जानकारी दी। बदमाशों के पास से लूटे गए रुपयों में से 34,200 रुपए बरामद कर लिए गए हैं।

श्रावस्ती से मुंबई जा रहे थे पीड़ित यात्री, लखनऊ से पकड़े थे ट्रेन

कमिश्नर खालिद कैसर ने बताया कि पीड़ित यात्री यूपी के श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं। सभी मुंबई में नौकरी और मजदूरी करते हैं। गुरुवार को सभी पीड़ित लखनऊ से मुंबई जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस पर सवार हुए थे। बदमाशों ने लूटपाट शुरू की तो इनमे एक यात्री की पत्नी ने विरोध किया। बदमाशों ने विरोध करने वाली महिला से गैंगरेप किया।