Latest Newssocial workकोरबा न्यूज़विशेष समाचार

परशुराम सेना ने 54 बटुको का करवाया निशुल्क उपनयन संस्कार

Cgnews 365.com कोरबा परशुराम सेना द्वारा ब्राह्मण समाज के 54 बटुकों का पूरे विधि विधान से उपनयन संस्कार करवाया ।
परशुराम सेना और प्रांत स्तरीय उपनयन संस्कार आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ नंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बुधवार बाजार कोरबा में किया गया। जिसमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, बेमेतरा, मुंगेली, पेंड्रा गौरेला, कोरबा, कवर्धा आदि जगहों से बटुक शामिल हुए ।
.इस उपनयन संस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पांडे ,महासचिव, सरयू परिण महासंघ थे.
विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय साहित्यकार राघवेंद्र जी ने बटुकों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि उपनयन संस्कार होने से बटुक ब्रम्हचर्य प्राप्त करते हैं। उन्होंने परशुराम सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन ब्राह्मण समाज के हित के लिए सदैव कार्य करते आ रहा है।
उपनयन संस्कार में पंडित आचार्य राजा दीवान एवं अन्य 10 आचार्यों का सम्मान किया गया। एवम 56 बटुकों को शिक्षा, दीक्षा, देकर उपनयन संस्कार का महत्व बताया। इसके बाद उपनयन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में बैंडबाजा के साथ भव्य शोभयात्रा आयोजन स्थल से मुख्य मार्ग में निकाली गई।
इस उपनयन संस्कार कार्यक्रम से पूरे प्रदेश से 1200 से ज्यादा विप्रजन शामिल हुए।
2 दिवसीय प्रांतीय निशुल्क उपनयन संस्कार में देवतला , हरिद्रा लेपन, मातृका पूजन ,अठब्राह्मण भोजन, यज्ञोपवित, भिक्षाटन, शोभायात्रा, परछन पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सभी बटुक और बटुक के परिवार वालों ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया।
इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से परशुराम सेना के सचिव रविन्द्र दुबे, अजयपांडे, के डी दीवान, शिवराज शर्मा, संदीप शर्मा, विजय दुबे, नागेश गौरहा, सुरेंद्र दीवान, बृजेश शर्मा, रामकिशोर शर्मा, पंडित उमाशंकर पीयूष शर्मा, अमित,चंदन,राजीव, नरेंद्र दुबे, राजेश पांडे, दिग्विजय, योगेश्वर तिवारी, अरुण शर्मा, संजय तिवारी , बी के शर्मा, संतोष शुक्ला एवम ब्राह्मण युवा वर्ग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।