धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा 28 मार्च से 01 अप्रैल तक होगा आयोजन
- Cgnews.365.Com
कटघोरा के ढेलवाडीह के समीप ढप ढप ग्राम के पास किया जायेगा आयोजन

कोरबा
संभागीय संगठन मंत्री जुड़ावन सिंह ने कहा कि यह दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन कोरबा में होना बड़े भाग्य का विषय है। हम सभी की सक्रिय भूमिका से काम करना है,
और सभी को तन, मन, धन से कार्यक्रम को सफल बनाना है।
सभी को अंतिम सफल और परिणाम तक पहुंचने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

ये ईश्वरीय कार्य है,इसे सफल करना जरूरी है।
जामवंत ने कहा बहुत सारे बंदरों में हनुमान को ही ईश्वर के कार्य करने को चुना, वैसे ही आप सभी को हनुमंत कथा के लिए चुना गया।
आप सभी अपने क्षमता के अनुरूप कार्य करना है।
अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट धीरेन्द्र शास्त्री का हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन कोरबा में 28 मार्च से 01 अप्रैल तक किया जएगा । आगामी आयोजन को लेकर जश्न रिसोर्ट कोरबा के सभी समाज के पदाधिकारी,पत्रकार और विशिष्ट जन की एक बैठक आयोजित की गई । जहाँ कार्यक्रम को सफल बनाने के बारे लिए विचार मंथन किया गया । यह आयोजन कटघोरा के ढेलवाडीह के समीप ढप ढप ग्राम के पास किया जाना है ।
इस अवसर पर संगठन संबंधित संगठन मंत्री जुडावन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, रितु चौरसिया, सुबोध सिंह, अमरजीत सिंह, पीके दत्ता, श्रीकांत बुधिया, रणधीर पांडे, किशोर शर्मा, गेंदलाल शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, अविनाश दुबे 26 रवि गिद्वानी, तपिश जी, विजय राठौर, संदीप शर्मा, राजेश मिश्रा, पवन सिंह, विकास पांडे सहित कोरबा की गणमान्य लोग उपस्थित थे
आयोजन समिति के राणा मुखर्जी ने मंच का सफल संचालन किया
