ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में कांग्रेस जनों ने मनाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 61 वां जन्मदिन
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में कांग्रेस जनों ने मनाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 61 वां जन्मदिन…
गौरेला पेंड्रा मरवाही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 61 वर्ष के हो गए हैं।छत्तीसगढ़ के समूचे मंत्रीगण विधायको सहित कांग्रेस के नेताओ ने उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। मनाए भी क्यों न भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सर्वमान्य लोकप्रिय नेता हैं। यही नहीं देश में कांग्रेस के वे एक लोकप्रिय चेहरा भी हैं।यही कारण है कि छत्तीसगढ़ से लेकर देश विदेश से उनके जन्मदिन की बधाइयों का तांता लगा है।आज उनके जन्मदिन में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों की प्रशंशा पूरे देश में हो रही है।उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है।
इस अवसर पर हम उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।विधायक प्रतिनिधि नारायण शर्मा ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जन उनके स्वास्थ्य एवम दिर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नारायण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बेचूराम अहिरेश, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस महामंत्री राकेश मसीह, जनपद अध्यक्ष प्रताप मरावी , जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र ताम्रकार,छोटेलाल कैवर्त जिला मछुआ काँग्रेस अध्यक्ष, नारायण श्रीवास ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष, रेखा तिवारी जी,प्रफुल्ल प्रकाश जी,अनिल गुप्ता जी, राधेश्याम यादव, चोखेलाल कैवर्त ,राजेन्द्र शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।