कोरबा न्यूज़

डॉ संगीता परमानंद अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान से सम्मानित

कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 01 दिसंबर 2021- के. बी.हिंदी सेवा न्यास बिसौली(जिला बदायूं) उत्तरप्रदेश का सातवां अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान,पुस्तक लोकार्पण समारोह 28 नवंबर को बिसौली में संपन्न हुआ।प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ संगीता परमानंद को हिंदी भाषा के विकास,उन्नयन,संपादन, साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय , सरहानीय भूमिका एवं उनकी नवीन किताब *वीवा( इक्कीसवीं सदी के इक्कीस नव्य विमर्श)* हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ परमानंद की यह कृति “वीवा”नारी जीवन की विविध प्रेरक भूमिकाओं के नव्य विमर्शो की रोचक एवं साहित्य जगत में इस प्रकार की प्रथम प्रस्तुति है।केन्द्रीय मंत्री(जनजातीय कल्याण विभाग)माननीय रेणुका सिंह जी के शुभकामना पत्र युक्त इस कृति की भूमिका डॉ सुधांशु शुक्ला चेयर हिंदी (*वार्सा विश्वविद्यालय पोलेंड*) ने लिखी है।दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ मीना पांडे एवं गुजरात विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ नीना शर्मा जी का फ्लैप संदेश इस किताब को प्राप्त हुआ है।सम्मान समारोह में देश के अलग अलग राज्यों के अलावा विदेश से भी साहित्यकार, पत्रकार,विद्वतजन उपस्थित थे।अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ खेमसिंह डहेरिया मुख्यअतिथि,त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू के प्रोफेसर देवीलाल पंत विशिष्ट अतिथि, न्यास के अध्यक्ष डॉ सतीशचन्द्र शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।