govthigh paid adsLatest NewsUncategorizedकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलपेन्ड्रा गौरेला मरवाही

मरवाही: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई..

मरवाही: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि..

Marwahi: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मरवाही में मनाई गयी ‘कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू ज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। देश के निर्माण में उनके कार्यों और योगदानों का उल्लेख किया

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू जी ने देश के लिए कड़ी मेहनत की।उन्होंने देश के युवाओं को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दो नारे दिए कि देश में आराम करना मना है। उनका मानना था कि परीक्षा से प्राप्त फल सबसे मीठा होता है। वे महान दूरदर्शी, ईमानदारी, कड़ी मेहनत, देशभक्ति और बौद्धिक शक्ति के व्यक्ति थे

प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था ‘और वे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू ने बच्चों के लिए जो प्यार और स्नेह महसूस किया, उसकी याद में उनका जन्मदिन हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू का देश की सेवा करते हुए 26 मई 1964 को निधन हो गया। देश की आजादी और विकास के लिए उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नारायण शर्मा जिला महामंत्री राकेश मसीह प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल जिला सचिव राजेन्द्र ताम्रकार नारायण गुप्ता चन्द्रभान मरावी सूरजभान तुलसी अनुरागी सहित कांग्रेसी उपस्थित थे !