खेल

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, पुणे में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में कोरबा से 22 किकबाक्सर्स कर रहे शिरकत

कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 23 दिसंबर 2021- वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं महाराष्ट्र स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के  तत्वावधान में राष्ट्रीय कैडेट एवं जुनियर वर्ग की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 26 दिसंबर 2021 को श्री शिव छत्रपति  स्टेडियम बालेवाड़ी पुणे में किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया उक्त प्रतियोगिता में राज्य के 10 वर्ष से 18 वर्ष आयु के कैडेट एवं जूनियर वर्ग के 64 बालक बालिका एवं 10 आफिसियल विभिन्न वजन वर्गो में विभिन्न जिलों से पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लो किक, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स इवेंट्स की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे।
छग किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक तारकेश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में किकबॉक्सिंग खेल की संस्था वाको को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी से मान्यता मिल गई है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन जिसके अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल है, उसे भारत सरकार खेल एवं युवा मंत्रालय से सम्बद्धता है, साथ ही राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने हमारी संस्था को मान्यता दे दी है। किकबॉक्सिंग खेल विश्विद्यालय एवं स्कूली खेल में भी शामिल है, और खिलाडीयो का भविष्य इस खेल में उज्ज्वल है।
कोरबा जिले के सीएमए- छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवं किकबॉक्सिंग एकेडमी से बालक वर्ग में 8 एवं बालिका वर्ग में. 14 सहित कुल  22 किकबाक्सर्स हिस्सा ले रहे।

इसी प्रकार रायपुर से. 8 बालिका,4 बालक
मुंगेली से 1 बालक ,धमतरी 1 बालिका,6 बालक ,सरगुजा से 2 बालिका 3 बालक ,बालोदाबाजार 1 बालक ,बिलासपुर से 7 बालक,राजनाँदगाँव 1 बालक ,दुर्ग से 2 बालिका,6 बालक

कोरबा जिले से – सोमेश साहू, सृष्टि मिश्रा,हिमांशु यादव ,तुषार सिंह ,सोनिया शर्मा, अनु शर्मा ,कीर्ति शर्मा ,हिमानी कंवर ,सिद्धि मंडोलिया ,आदित्या पाल ,रमनदीप कौर,मनु शर्मा ,वैष्णवी रात्रे ,हर्षिता निषाद निपति पटेल ,यश श्रीवास ,,नैना एक्का,ध्रुव कुमार ,श्रेया शुक्ला, युवराज गढेवाल, कृष्णा कुमार डड़सेना ,आयुष आर्या

सरगुजा जिले से प्रिया, स्वाति राजवाड़े,लक्की,शिवांचल,शौर्या नायक

धमतरी जिले से
आलिया शेख ,तनिष्क पटेल,सीताराम यादव,यश रजक,आर्यन बांदे,आशीष पटेल ,उदय यादव

बलौदा बाजार जिले से
संदीप यादव

दुर्ग जिले से
साक्षी साहू ,कृष्णा साहू,अक्षत चंद्रा, विश्वजीत साहू, विपिन दहाते,पार्थ कुमार, दृष्टि यादव ,अरमान देवांगन

बिलासपुर जिले से
सुमित राजपूत ,वंश ठक्कर, रुद्रांश शर्मा ,यश निर्मलकर, आर्यन कोशले,विपिन कुमार पटेल ,निखिल कुमार

रायपुर जिले से
सुमन साहू,अलीशा हुसैन,कुमकुम साहू,अक्षय अगरकर ,अंसार अली ,जिज्ञासा भटेरिया ,रियशा बाग ,सुरभि ताम्रकार, दीप कुमार सिन्हा,इशिका थॉमस ,वैभव गोयल ,कृतिका कसेर

मुंगेली जिले से राजकमल टोन्द्रे

राजनाँदगाँव से
वीरेंद्र कुमार कंवर

इस प्रकार छतीसगढ़ राज्य से 27 बालिका एवम 37 बालक ,कुल 64

राज्य से अंतराष्ट्रीय रेफरी अजित शर्मा , गौरव कोशले एवं पूजा पांडेय, राष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू, रिफ्रेशर शुभम दास, कोच जुनैद आलम, कुलप्रीत अजमानी, लोकिता चौहान टीम का नेतृत्व कर रहे।
टीम रवानगी पर एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक बलराम विश्वकर्मा,  खेल अधिकारी द्वय आर के साहू, प्यारेलाल चौधरी, सतीश शर्मा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी संचालिका प्रीति मिश्रा, रघुनाथ नायक, रामकुमार पांडेय, अमन गुप्ता,अमन सोनी,सुबोध सिंह, मनीष बाघ, अशोक साहू, प्रभात साहू, रमेश, आरती सिंह, रंजना तिर्की, व्यंकटेश्वर मानिकपुरी, आकाश मौर्य  सहित विभिन्न जिलो के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक, निर्णायकगण एवं खिलाड़ी, एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।