Crime

ज़मीन विवाद पर की थी महिला की हत्या, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फ़रार

कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 05 फरवरी 2022-कटघोरा थाना के मुकुवा-मांझापारा में बुधवार रात 42 वर्षीय उर्मिला बाई की हत्या जमीन विवाद के चलते गांव के 3 लोगों ने की थी। प्रत्यक्षदर्शी मृतका के 8 वर्षीय बेटे के बयान से पुलिस ने मामला सुलझाते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार है। गांव के धनीराम गोड़ से उर्मिला के परिवार का जमीन विवाद था, जो आए दिन अपनी जमीन पर जबरन मकान बनाए हो कहकर खाली करने परेशान करता था। बुधवार रात उर्मिला का पति बनसराम घर पर नहीं था। तब उर्मिला अपने 8 वर्षीय बेटे सत्यप्रकाश के साथ घर पर थी इसी दौरान धनीराम, लखन सिंह गोंड व प्रहलाद सिंह रात 11 बजे उसके घर पहुंचा जहाँ उसने उसके सिर पर टंगिया मारकर हत्या कर दी और भाग गए।

माँ के साथ सो रहे सत्यप्रकाश ने घटना होते देखा। डर से वह चुप रहा। गुरुवार को पुलिस की जांच के दौरान उसने टंगिया से मां को मारने की जानकारी दी। वहीं पुलिस डॉग घटनास्थल से गांव के लखन सिंह व प्रहलाद के घर पहुंचा दोनों को संदेह पर हिरासत में लिया। डॉग धनीराम के घर भी पहुंचा जो वहां से भाग चुका था। पकड़े गए दोनो लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने लखन सिंह गोड़ व प्रहलाद सिंह रात धनीराम के साथ मिलकर वारदात स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए दोनो आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया

 

संतोष दीवान- 8319498938