डीज़ल चुराने डंपिंग यार्ड पहुंचे 3 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 05 फरवरी 2022- कुसमुंडा खदान के बरपाली डंपिंग यार्ड में डीजल चोरी करने पहुंचे गिरोह – के 3 सदस्यों को कुसमुंडा पुलिस की – टीम ने गिरफ्तार किया है। एसईसीएल – = के कुसमुंडा खदान में सुरक्षा के लिए त्रिपुरा रायफल्स की तैनाती के बाद भी डीजल चोर सक्रिय है। पिछले दिनों – डीजल चोर गिरोह ने त्रिपुरा रायफल्स • की टीम पर हमला भी किया था। • जिसके बाद पुलिस ने डीजल चोरों को पकड़ने खदान क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किया था। जिसके जरिए गुरुवार की = रात खदान के बरपाली डंपिंग यार्ड की तरफ डीजल चोरों के मौजूदगी की सूचना दी। जिसके बाद कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने स्टाफ समेत डंपिंग यार्ड पहुंचकर घेराबंदी की। जहां जरीकेन में डीजल लेकर आ रहे लोग पुलिस टीम को
देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए मनोज कश्यप (30), किशन सारथी (19), घनवार सिंह कुजूर उर्फ धनू (27) सभी निवासी कुसमुंडा को पकड़ लिया। वहीं अन्य लोग भाग निकले। मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में फरार चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार-
कुसमुंडा पुलिस ने मूलतः मस्तूरी-बिलासपुर व हाल मुकाम इमलीछापर लक्ष्मणनाला निवासी हरीश गुप्ता (32) को चोरी की बाइक सीजी-12 एटी-7583 के साथ गिरफ्तार किया है। हरीश ने यह बाइक कुसमुंडा की शराब भट्ठी से चोरी की थी। मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
संतोष दीवान- 8319498938