अटल बिहारी वाजपेई के तृतीय पुण्यतिथि अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कोरबा (CGNEWS365.COM)/ 16 अगस्त 2021- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के तृतीय पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जिले के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सभा में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल जी ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिसके सामने हिमालय भी बौना साबित हो जाये। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनसंघ के संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन के कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। वाजपेई को अपने जीवन का आदर्श बताया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा विकास महतो ने श्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतविंदर पाल सिंह बग्गा, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा भारती सराफ, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति वर्मा, मनोरमा शर्मा, रुकमणी नायर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू अजय, जिला महामंत्री राजेश लहरें, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री अनूप यादव, आईटी विभाग के जिला संयोजक नवदीप नंदा, सोशल मीडिया सेल के जिला संयोजक अजय चंद्रा, जिला कार्यालय प्रभारी अमीलाल चौहान, भाजपा के दर्री मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसा बाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी रामअवतार पटेल, ऋषभ साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य मोर्चा व प्रकोष्ठ तथा मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।