govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

खरसिया – रेलवे अंडर ब्रिज बनने का प्रस्ताव पास, आलोक कुमार रेल महाप्रबंधक ने दिनांक 17.01.2022 की बैठक में गोपाल अग्रवाल (सदस्य जेड आर यू सी सी) के प्रस्ताव पर हरी झंडी दी

खरसिया के लोकप्रिय विधायक व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल जी के मार्गदर्शन में नगर पालिका खरसिया जनहित के कार्यों में सक्रिय

खरसिया – रेलवे अंडर ब्रिज बनने का प्रस्ताव पास, श्री आलोक कुमार रेल महाप्रबंधक महोदय ने दिनांक 17.01.2022 की बैठक में गोपाल अग्रवाल (सदस्य जेड आर यू सी सी) के प्रस्ताव पर हरी झंडी दी। खरसिया के नागरिकों की व पार्षद श्रीमती रिया रीतेश श्रीवास्तव की माँग पर लगी मुहर खरसिया के लोकप्रिय विधायक व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल जी के मार्गदर्शन में नगर पालिका खरसिया जनहित के कार्यों में सक्रिय

खरसिया के नागरिकों व नगर की सक्रिय पार्षद श्रीमती रिया रीतेश श्रीवास्तव ने खरसिया में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण हेतु निरंतर रेल विभाग , संबंधित मंत्री- अधिकारीगण को पत्राचार किया। जिसका सुखद परिणाम रहा गोपाल अग्रवाल सदस्य जे आर यू सी सी ने दिनांक 17.01.2022 की मीटिंग में खरसिया अंडर ब्रिज की मांग रखी ।रेल महाप्रबंधक महोदय ने उक्त समस्या को गम्भीरता से लेते हुए निराकरण हेतु रेल अंडर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव को पास कर दिया है अब अंडर ब्रिज का सपना साकार हो सकेगा।

इसी तारतम्य में दिनांक 16/12 /2021 को गोपाल अग्रवाल सदस्य जे आर यू सी सी खरसिया में अंडर ब्रिज हेतु स्थल चयन मौका मुआयना किया, साथ में रीतेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे थे। खरसिया- झाराडीह रेल मार्ग पर पिलर क्रमांक 620/33 के आसपास स्थल को प्रस्तावित किया गया था।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा से हुई विस्तृत चर्चा के अनुसार नगर पालिका परिषद की ओर से भी अतिआवश्यक मांग अंडर ब्रिज निर्माण के हेतु पत्र श्रीमान महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर एवं श्रीमान मंडल रेल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर को श्रीमति राधा सुनील शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका खरसिया ने पत्र लिखा था।

खरसिया चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी पत्र लिखकर मांग की थी।

विदित हो कि वर्तमान 129 गाड़ियों का आवगमन इस रेल मार्ग से होता है। इस वजह से रेल फाटक बंद होने के बाद खुलने तक 40 मिनट से 45 मिनट तक का वक्त लग जाता है। रेलवे द्वारा चौथी लाइन का विस्तार किया जा रहा है उसके बाद यह स्थिति और विकट गम्भीर हो जाएगी। जानकारों की माने तो तकरीबन सवा से डेढ़ घंटे तक फाटक बंद रहने की स्थिति बन जाएगी। और दो-तीन मिनट के लिए खुलने के बाद पुनः फाटक बंद हो जाया करेगा।

इस गम्भीर समस्या के निराकरण हेतु अंडर ब्रिज बनने का प्रस्ताव रेल महाप्रबंधक ने पास कर दिया है, जिससे आम जनता को आत्याधिक लाभ मिलेगा ।

खरसिया के लोकप्रिय विधायक व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल जी के मार्गदर्शन में नगर पालिका की टीम जनहित के कार्यों में सक्रियता से भागीदारी निभा रही है।

उमेश पटेल जी के विधानसभा क्षेत्र खरसिया में उनकी मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग पूरी करने घोषणा की थी। जिसकी फाईल भी तेजी से चल रही है उम्मीद है कि 2022 में निर्माण कार्य शुरू भी हो जावेगा, ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने में काफी लंबा समय लग जाता है। इसलिए आम जन को राहत के लिए मंत्री महोदय के मार्गदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया का पत्राचार , गोपल अग्रवाल सदस्य जेड आर यू सी सी के माध्यम से रेल महाप्रबंधक ने मीटिंग में प्रस्ताव पास कर दिया। अब अंडर ब्रिज का निर्माण होने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही आवगमन की विकट समस्या का निदान हो सकेगा।