Uncategorized

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी: अमरजीत चावला ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर किया निर्देशित..

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी: अमरजीत चावला ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों..

 

रायपुर: छत्तीसगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर प्रभारी महामंत्री  अमरजीत चावला ने समस्त सदस्यगण प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समस्त अध्यक्षगण जिला / शहर, नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ को एआईसीसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की सूचना. देने पत्र जारी किया है…,जारी किए पत्र में बताया गया है की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत संगठन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी हैं।

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री संजय कुमार सिंह तथा युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री जयप्रकाश यादव कार्यरत हैं। किन्तु प्रदेश में कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से स्वंय को इंटक का पदाधिकारी बताते हुए अपने लेटर हैड में राजीव भवन के नाम का दुरूपयोग कर रहे हैं, जिससे श्रमिक वर्ग दिग्भ्रमित हो रहे है, जिससे पार्टी की छवि धुमिल हो रही है।

अतः इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री संजय कुमार सिंह व यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री जयप्रकाश यादव संगठन के अधिकृत अध्यक्ष हैं।

उक्त संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के अलावा अनाधिकृत रूप से इंटक का पदाधिकारी बताते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ-साथ आवश्यक कानूनी शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।