सभापति श्यामसुंदर सोनी बने कांग्रेस ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष
कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 21 अगस्त 2021- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश सचिव, प्रदेश मिडिया विभाग और प्रदेश महामंत्री की नियुक्ति की गई है। पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
कोरबा जिला से गजानंद साहू को कोरबा शहर एवं राजेश मानिकपुरी को कोरबा ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्याम सुंदर सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा संजय बरेठ को प्रदेश सचिव बनाया गया। गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, संजय बरेठ व श्याम संुदर सोनी को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में पदाधिकारी बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्याम सुंदर सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत के प्रति आभार व्यक्त किया है।