govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy ads

पुरानी पेंशन योजना बहाल होने से कर्मचारियों में छाई खुशी की लहर: बैंड बाजा के साथ नाचकर, रंग गुलाल खेलकर मनाई खुशी…

छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ने भूपेश सरकार का जताया आभार

पेण्ड्रा: भूपेश सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई। कर्मचारी ब्लाक मुख्यालय में एकत्रित होकर बैंड बाजा के धुन में जमकर नाचे और रंग गुलाल खेलकर होली से पहले होली जैसी खुशी मनाए। कर्मचारियों ने भूपेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश किया जिसमें राज्य के सभी एनपीएस कर्मचारियों अधिकारियों के सबसे बड़े मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की। यह घोषणा होते ही गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजय कुमार बंधु एवं राकेश सिंह के नेतृत्व में यह मांग कई सालों से चली आ रही है, 18 साल पुरानी मांग के पूरे होने के खुशी कर्मचारियों के चेहरे पर देखते ही बनती थी। कर्मचारी अपने अपने ब्लाक में एकत्रित होकर बैंड बाजा बुला लिए और उसकी धुन में जमकर नाचने के साथ ही रंग गुलाल खेलकर होली मनाने लगे। शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने इसे कर्मचारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय बताया। इस दौरान कर्मचारी नेता सत्य नारायण जायसवाल, छत्तीस गढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष पीयूष गुप्त , दिनेश राठौर, ओम प्रकाश सोनवानी, पुरुषोत्तम शर्मा जितेंद्र जयसवाल शरद ताम्रकार रश्मि नामदेव, अजय चौधरी, बलराम तिवारी, संजय नामदेव, ओमवती शर्मा, ज्योति दुबे, चंदूलाल सिंगरौल मोहन मिश्रा बलराम तिवारी इत्यादि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होने के साथ ही भरेगा शासन का खजाना – जायसवाल

पुरानी पेंशन योजना बहाल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्मचारी नेता पीयूष गुप्ता कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होने के साथ ही शासन का खजाना भरेगा। उन्होंने कहा कि अब एनएसडीएल खाते में जमा अरबों रुपए राज्य सरकार के खजाने में आ जाएंगे जिससे राज्य में विकास कार्य और अधिक तीव्र गति से होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी एनपीएस कर्मचारी अधिकारी भूपेश सरकार के आभारी रहेंगे।