govthigh paid adsLatest NewsUncategorizedछत्तीसगढ़ न्यूज़दिल्लीपेन्ड्रा गौरेला मरवाहीबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय समाचारविशेष समाचार

मरवाही वनपरिक्षेत्र: जामवंत परियोजना के तहत किये जाने वाले पौधा रोपड़ में एसडीओ संजय त्रिपाठी ने किया भारी भ्रष्टाचार..

मरवाही वनपरिक्षेत्र: जामवंत परियोजना के तहत किये जाने वाले पौधा रोपड़ में एसडीओ संजय त्रिपाठी ने किया भारी भ्रष्टाचार ,

 

 

मरवाही: वृक्षारोपण के नाम पर घोटाला वन विभाग में कोई नई बात नहीं है। वृक्षारोपण के नाम पर आए दिन नये-नये किर्तीमान रचे जाते है, परन्तु जमीनी हकीकत यह है कि, वृक्षारोपण के नाम पर करोड़ो रूपये का भ्रष्टाचार किया जाता है? 

मरवाही वन मंडल अंतर्गत वनपरिक्षेत्र मरवाही के अलग अलग बीटों में 2020 वर्षा ऋतु में जामवंत परियोजना के तहत पौधा रोपड़ किया जाना था लेकिन एसडीओ संजय त्रिपाठी एवं उनके भ्रष्टाचार में उनकी कठपुतली बने रेंजर दरोगा सिंह मरावी के द्वारा पौधा रोपड़ के नाम पर करोडो की राशि का गबन किया गया… जिन स्थलों पर पौधा रोपड़ होना बताया गया वंहा पौधा रोपड़ सिर्फ कागजों पर हुआ… स्थल पर पौधों का नामोनिशान तक नही है जंहा पर पौधे लगे भी है वंहा पौधों की संख्या में भारी कमी है पर विभाग के उच्चाधिकारियों को इस बात से कोई फर्क नही पड़ता कि कार्य हुआ या नही उनको तो सिर्फ अपने कमीशन से मतलब है शायद यही एक वजह है जिसके कारण संजय त्रिपाठी जो सालों से मरवाही वन मंडल में ही कुंडली मार के बैठा हुआ है और बार बार प्रमोशन के फायदा भी लेते जा रहा अधिकारियों की इसी मेहरबानी के कारण ही मरवाही वन मंडल संजय त्रिपाठी के भ्रष्टाचार का चारागाह बन चुका है…