govthigh paid adsLatest NewsUncategorizedकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलपेन्ड्रा गौरेला मरवाही

भारत सरकार की महत्वपूर्ण ग्रीन इंडिया मिशन योजना में एसडीओ संजय त्रिपाठी ने किया करोड़ो का घोटाला….

भारत सरकार की महत्वपूर्ण ग्रीन इंडिया मिशन योजना में एसडीओ संजय त्रिपाठी ने किया करोड़ो का घोटाला….

 

 

Marwahi: वन परिक्षेत्र मरवाही में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत करोडों रुपयों की राशि वृक्षारोपण के लिए शासन के द्वारा स्वीकृत किया गया था लेकिन मरवाही रेंजर रहते हुए वर्तमान एसडीओ संजय त्रिपाठी के द्वारा शासन की सभी योजनाओं को ठेंगा दिखाते हुए वृक्षारोपण के नाम क्षेत्रवासियों एवं वन विभाग के आंखों में धूल झोंकते हुए वृक्षारोपण के लिए आये हुए लाखो करोड़ो रुपयों का बंदरबांट कर लिया गया ..

20 फरवरी, 2014 को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन को एक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में शामिल करने के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस मिशन के तहत 12वीं पंचवर्षीय योजना में लगभग 13,000 करोड़ रुपए के निवेश से वनावरण में 6 से 8 मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

यह मिशन जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्ययोजना के अंतर्गत आने वाले मिशनों में से एक है। ग्रीन इंडिया मिशन 2021-2030 के लिये निर्धारित राष्‍ट्रीय लक्ष्‍यों को पूरा करने के प्रयासों में तेज़ी लाने में मदद करेगा । परन्तु भारत सरकार की मुख्य योजनाओं में संजय त्रिपाठी द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है..

संजय त्रिपाठी द्वारा किये गए ऐसे तमाम भ्रष्टाचार का खुलासा न हो सके इसीलिये संजय त्रिपाठी मरवाही रेंज को किसी भी हाल में छोड़ना नही चाहते शायद यही एक कारण है कि रेंजर रहने के बाद एसडीओ के पद पर पदोन्नति प्राप्त करके भी आज तक मरवाही रेंज में ही बने हुए है जबकि गौरेला के एसडीओ के पी डिण्डौरे का स्थानांतरण कटघोरा कर दिया गया लेकिन वन विभागीय के उच्च अधिकारियों की संजय त्रिपाठी के ऊपर ऐसी कृपा दृष्टि बनी हुई है कि आज तक न ही कार्यवाही हो सकी और न ही संजय त्रिपाठी का स्थानांतरण हो सका है…