Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

अक्षय तृतीया में आर्यावर्त ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने भजन गाकर मनाया परशुराम जयंती

Cgnew365.comआर्यावर्त ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार कहे जाने वाले महर्षि भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन हर्षोल्लास के साथ दर्री पावर सिटी कॉलोनी में मनाई गई।

आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा महिला परशुराम जी की पूजा अर्चना कर राहगीरों को फल और मिष्ठान शीतल शरबत का वितरण किया गया सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी, अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नायक, उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला, सचिव अंजना दुबे, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा प्रचार सचिव गंगा कल्ला, सुनीता पांडे, सुशीला दुबे, मिथलेश नायक, रत्नाराव, सुषमा पांडे, गायत्री तिवारी, प्रतिभा तिवारी, सील मिश्रा उपस्थित थी।