govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

छत्तीसगढ़ को मिला नया IAS:तमिलनाडू कैडर से आए बिहार के अमित कुमार को मुंगेली का SDM बनाया गया, 2019 बैच के IAS अफसर

छत्तीसगढ़ को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का एक नया अफसर मिल गया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 2019 बैच के तमिलनाडू कैडर के अमित कुमार को छत्तीसगढ़ कैडर में स्थानांतरित किया है। अब उन्हें मुंगेली का अनुविभागीय अधिकारी (SDM) बनाकर भेजा जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ में जॉइनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग होगी।

दरअसल पिछले महीने केंद्रीय कार्मिक विभाग ने बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों का कैडर स्थानांतरण किया था। इसमें अमित कुमार का नाम भी शामिल था। तमिलनाडू के तिरुवन्नामलाई और विरुदाचलम कुडाल्लोर जिले में असिस्टेंट कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके अमित कुमार ने छत्तीसगढ़ में जॉइनिंग दे दी है। मूल रूप से बिहार के अमित कुमार इंडियन इंस्टीस्च्यूट ऑफ माइंस, धनबाद से पासआउट हैं। प्रशिक्षित जिओलॉजीस्ट हैं। छत्तीसगढ़ कैडर में अभी तक 163 IAS अधिकारी थे। अमित कुमार के आने से यह संख्या बढ़ गई है।

चंदन त्रिपाठी की जिम्मेदारी बढ़ी

राज्य सरकार ने IAS चंदन संजय त्रिपाठी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। संचालक पशु चिकित्सा और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहीं त्रिपाठी अब कृषि विभाग की परियोजना, चिराग की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी होंगी। चंदन त्रिपाठी 2016 बैच की IAS हैं।