govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़

नहीं रहे कथक के सरताज:प्रसिद्ध कथक नर्तक पद्म विभूषण बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे कथक के सरताज:प्रसिद्ध कथक नर्तक पद्म विभूषण बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​

बिरजू महाराज की पोती रागिनी महाराज ने बताया कि उनका एक महीने से इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12:15-12:30 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई; जिसके बाद उन्हें 10 मिनट के अंदर अस्पताल ले आए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

योगी आदित्यनाथ ने बिरजू महाराज महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।