high paid adsLatest Newsmiddle position adsUncategorized

रायपुर: धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं..

रायपुर ,धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

 

 

रायपुर, 07 मार्च 2022/ धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विधायक अनिता शर्मा ने कहा है कि महिलाओं ने अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। यह दिन महिलाओं को साहस और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विधायक शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार इन महिलाओं को सामाजिक और अर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, कौशल्या मातृत्व योजना जैसी कई नई योजनाएं महिलाओं के लिए शुरू की गई हैं। महिला समूहों की आर्थिक भागीदारी बढ़़ाने के उद्देश्य से कर्जमाफी, ऋण सीमा में बढ़ोत्तरी और ब्याज राशि कम करने जैसे कई निर्णय राज्य सरकार ने लिए हैं। विधायक शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की बहन-बेटियों में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है। उन्होंने सभी से आव्हान किया है कि बेटों के समान बेटियों को भी आगे पढ़ने-बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराएं, तभी हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे।