कोरबा न्यूज़

जाे अपराधी है उस पर कार्यवाई करे पुलिस- मनाेज यादव

संतोष दीवान- 8319498938

कोरबा(CGNEWS365.COM)/ 24 अप्रैल 2022-  महिला ने दर्री के एक भाजपा नेता पर परिवार समेत जालसाजी का आरोप लगाकर दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर भाजपा नेता ने आरोप को राजनीति छवि धूमिल करने की साजिश बताया है, वहीं इस पूरे मामले में पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।

दर्री थाना क्षेत्र के निलगिरी-नगाेईखार निवासी एक महिला ने दर्री थाना में लिखित शिकायत करते हुए क्षेत्र के भाजपा नेता मनाेज यादव, उसके भाई दिनेश यादव व पिता बनारसी यादव द्वारा जालसाजी करते हुए उसके बैंक खाता से रकम निकालने का अाराेप लगाया है। महिला के मुताबिक दिनेश यादव से उसका पुराना परिचय है जिसने बहुत पहले एक कागज में उसका दस्तख्त कराया था। उसके अाधार पर उसने बैंक में कुछ प्रक्रिया करवाकर खाता से पैसा निकाल लिया। वह जब 25 मार्च काे घर बनाने के लिए अपने खाता से पैसा निकालने बैंक गई तब उसमें से माेटी रकम निकाल लिए जाने का पता चला। महिला के मुताबिक इस तरह से करीब 2 लाख रुपए की उसके साथ जालसाजी हुई। उसने दिनेश यादव व उसके परिवार पर पैसा निकालने का शक जताया। उसके मुताबिक उसने दिनेश यादव के भाई मनाेज यादव जाे भाजपा नेता है उससे बात कि ताे उसने घर बुलाया। 25 हजार रुपए देने और बाकी रकम बाद में देने की बात कही। इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि दिनेश के पिता बनारसी यादव ने मजबूरी में उसके खाते से पैसा निकालने व  पैसा वापस करने की बात कही लेकिन बाद में उसने भी पैसा देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला व उसके पति ने दर्री थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है। जिसमें यह भी बताया गया है कि दिनेश यादव के पास महिला की अश्लील वीडियाे व फाेटाे है जिसे वह साेशल मीडिया में अपलाेड करने की धमकी दे रहा है।

भाजपा नेता मनाेज यादव ने महिला के शिकायत के संबंध में कहा कि मामले में पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच-पड़ताल करें  जाे अपराधी है उसपर कार्रवाई हाेनी चाहिए। लेकिन मामले में उसका नाम बेवजह जोड़कर छवि धूमिल करने की साजिश रची गई है। साथ ही रकम वापसी के लिए उसपर दबाव बनाया जा रहा है। मनाेज के मुताबिक उसके भाई से उसकी वर्षों से बातचीत बंद है और वह अलग रहकर अपना काम करता है। महिला ने दिनेश द्वारा जालसाजी करने की बात कही ताे इंसानियत के नाते कुछ मदद करने काे वह तैयार हुए थे।जानकारी के मुताबिक महिला ने जिस व्यक्ति दिनेश यादव काे जालसाजी का प्रमुख आरोपी बताया है वह 6 माह से एक्सीडेंट के बाद बेड रेस्ट पर है। पैरालेसिस अटैक के कारण उसका ज्यादातर अंग काम नहीं कर रहा है।

मामले में दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा के मुताबिक महिला व उसके पति ने डेढ़ से दाे लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जिस दिनेश यादव की प्रमुख भूमिका बताई गई है वह हादसे के बाद से बेड रेस्ट पर है। इस कारण उससे पूछताछ नहीं कर पा रहे हैं। मनाेज यादव से पूछताछ व प्रारंभिक जांच में उसकी संलिप्तता नहीं मिल रही है। मामले में जांच-पड़ताल जारी है।