govtLatest NewsUncategorizedकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

कोरबा :: शिक्षक संघर्ष मोर्चा से पृथक हुआ छग संयुक्त शिक्षक संघ

कोरबा ::- छ.ग. संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोरबा द्वारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला-कोरबा (छ.ग.) के समस्त गतिविधियों से अपने आप को पृथक कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कोरबा संघर्ष मोर्चा का संस्थापक सदस्य है किंतु मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों के द्वारा उचित प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ को ना देने के कारण तथा वित्तीय मामलों में अत्यंत गोपनीयता बरतने जैसी अनेक बातों को देखते हुए दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को 12:00 बजे शिक्षक सदन कोरबा में अत्यंत आवश्यक बैठक संघ के पदाधिकारियों द्वारा रखी गई जिसमें जिला सचिव विपिन यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष जय कुमार राठौर, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामनाथ बघेल, जिला कार्यकारिणी के प्रवक्ता घनश्याम श्रीवास, महासचिव बी डी वैष्णव, संजय राठौर जिला मीडिया प्रभारी, एम एल खैरवार, कोरबा ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रदीप चंदेल, योगेंद्र कुमार साहू, गोपाल घोष, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, कमल प्रसाद सिदार, कोरबा ब्लॉक सचिव कोरबा प्रदीप कुमार राठौर, ब्लॉक सचिव कटघोरा अरविंद कुमार पाटले ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा अशोक कश्यप के साथ ही वर्चुअल रूप से जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी मुकुंद उपाध्याय, पाली ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा, पोड़ीब्लॉक अध्यक्ष विनय झा उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला सचिव विपिन यादव ने प्रदान की !!